Anju In Pakistan: 'अंजू बनी फातिमा', जानिए क्या होता है इस शब्द का मतलब?
Anju or Fatima: राजस्थान के अलवर से अपने तथाकथित प्रेमी नसरुल्लाह खान से मिलने पाकिस्तान पहुंची अंजू इस वक्त दोनों देशों के अलावा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई है। अपने पति अरविंद को बिना बताए और अपने दो बच्चों को छोड़कर पड़ोसी देश पहुंची अंजू के बारे में खबर आ रही है कि 'उसने इस्लाम कबूल करके नसरुल्लाह खान से शादी कर ली है और अब वो अंजू नहीं बल्कि फातिमा है।'

दोनों का निकाहनामा और वेडिंग शूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, हालांकि अंजू का एक वीडियो भी चर्चा का विषय बना है,जिसमें वो निकाह की बात से इनकार कर रही है और तस्वीरों को प्री-वेडिंग शूट बता रही है।
आखिर फातिमा का अर्थ क्या होता है?
फिलहाल सच और झूठ के बीच उलझी हुई ये प्रेम कहानी आगे क्या मोड़ लेती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन चलिए इसी बीच आपको बताते हैं कि आखिर 'फातिमा' का अर्थ क्या होता है?
पैगंबर मुहम्मद की बेटी का नाम है 'फातिमा'
दरअसल 'ये शब्द अरबी भाषा लिया गया है, जिसे कि रूहानी शब्द के नाम से जाना जाता है, इसका शाब्दिक अर्थ होता है 'मनमोहक' और 'चमकता हुआ'। तो वहीं ये नाम पैगंबर मुहम्मद की बेटी का था, इसलिए मुस्लिम परिवार पैगंबर साहब की बेटी के नाम पर खुशी-खुशी अपनी पुत्री का नाम 'फातिमा' रखते हैं। पैगंबर साहब की बेटी फातिमा एक परफेक्ट महिला के रूप में हमेशा याद की जाती हैं।'
अंजू थॉमसन बचपन से हिंदू थी
फिलहाल मीडिया रिपोर्ट में तो 'अंजू थॉमसन को फातिमा कहा जा रहा है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि अंजू जन्म से हिंदू थी लेकिन उनके बड़े होने पर उनके पिता गया थॉमस ने ईसाई धर्म अपना लिया था, जिसके कारण वो हिंदू से ईसाई बन गई और अब उसके इस्लाम कबूल करने की बात सामने आई है।'
तीन साल से इश्क फरमा रही थीं अंजू
आपको बता दें कि पिछले तीन साल से अंजू और नसरुल्लाह फेसबुक पर इश्क फरमा रहे थे, अंजू ने खुद ये बात कबूली है कि वो नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती है। उसने वीडियो जारी करके कहा था कि उसकी प्रेम कहानी सीमा हैदर की तरह नहीं है। उसने कोई कानून नहीं तोड़ा है और वो वीजा मिलने के बाद ही पाकिस्तान आई है और जल्द ही भारत वापस आ जाएगी।'
'वो मेरे लिए मर गई, अब वो जिए या मरे'
तो वहीं दूसरी ओर अंजू की इस हरकत से उसके परिवारवालों को तगड़ा झटका लगा है। उसका पति, बच्चे सभी सदमे में हैं तो वहीं उसके पिता ने मीडिया में बयान दिया है कि 'जो औरत अपने बच्चे को छोड़ सकती है, वो किसी को भी छोड़ सकती है। वो मेरे लिए मर गई, अब वो जिए या मरे , मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है।'
14 साल की बेटा और 6 साल की बेटी
आपको बता दें कि 35 साल की अंजू की शादी साल 2007 में अरविंद से हुई थी और इस शादी से उसे दो बच्चे है, जिसमें उसे 14 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। अंजू पति, बच्चों और घर तीनों को छोड़कर पाकिस्तान गई है। तो वहीं नसरुल्लाह की उम्र 29 साल है और उसने दावा किया है कि वो अंजू से बहुत प्यार करता है।












Click it and Unblock the Notifications