Anandpal Encounter: आनंदपाल सिंह एनकाउंटर में बड़ा फैसला, चूरू SP समेत 5 पर दर्ज होगा हत्‍या का केस

Anandpal News: राजस्‍थान के खूंखार गैंगस्‍टर रहे आनंदपाल सिंह एनकाउंटर में सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सीबीआई कोर्ट ने आनंदपाल एनकाउंटर में शामिल रहे चूरू के तत्‍कालीन एसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज करने व पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

आजतक की खबर के अनुसार जोधपुर कोर्ट ने सीबीआई की क्‍लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए राजस्‍थान पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्‍शन लिया है।

ये पुलिसकर्मी वो हैं, जो 24 जून 2017 की रात को राजस्‍थान के चूरू जिले के रतनगढ़ के मालासर गांव में रात को श्रवण सिंह के घर छुपे बैठे आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे।

Anandpal Singh encounter Update News

पुलिस कस्‍टडी से फरार हुए आंनदपाल सिंह का राजस्‍थान व हरियाणा पुलिस की संयुक्‍त कार्रवाई जून 2017 को एनकाउंटर किया गया था। एनकाउंटर के साथ ही आनंदपाल के परिजनों ने इसे फर्जी बताते हुए जांच की मांग की थी। परिवार की ओर से केस भी दर्ज करवाया गया था।

Recommended Video

    Anandpal Encounter: आनंदपाल सिंह एनकाउंटर में बड़ा फैसला, चूरू SP समेत 5 पर दर्ज होगा हत्‍या का केस

    आनंदपाल सिंह एनकाउंटर केस 2017 में सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट को दी थी। आनंदपाल की पत्नी के वकील ने कोर्ट तर्क दिया था कि उनके पति की शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर मिले अन्य सबूत भी साबित करते हैं कि आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर फर्जी था।

    Anandpal Singh encounter Update News

    इसके बाद कोर्ट ने आनंदपाल सिंह एनकाउंटर में शामिल तत्कालीन चूरू एसपी आईपीएस राहुल बारहट, तत्कालीन एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश चौधरी, डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़, आरएसी हेड कांस्टेबल कैलाश आदि के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+