अमित शाह ने राहुल गांधी को दी इतिहास पढ़ने की सलाह, कहा- विदेशी टी-शर्ट में निकले हैं भारत जोड़ो यात्रा पर

नई दिल्ली, 10 सितंबर: कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे। बीजेपी लगातार इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठा रही है। हाल ही में राहुल गांधी के महंगे टी-शर्ट की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसको लेकर अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तंज कसा है। साथ ही उन्हें भारत की यात्रा से पहले इतिहास पढ़ने की सलाह दी।

राहुल गांधी

जोधपुर में बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। मैं उनको और कांग्रेसियों को उनके संसद के भाषण का एक वाक्य याद कराता हूं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हैं? ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों लोगों ने अपने सिर कटवाकर भूमि को लाल करने का काम कर दिया। मुझे लगता है राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है।

वहीं राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि गहलोत साहब मैं आपको आपके वादे याद दिलाने आया हूं। 2018 में राहुल बाबा के साथ अंट-संट वादे किए थे। 5 साल होने को आए, बीजेपी आपका हिसाब मांगती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है क्योंकि वो विकास कार्य नहीं कर सकते। वो केवल वोट बैंक की राजनीति कर सकते हैं। पीएम मोदी ने NEP लाकर देश की सुरक्षा, समृद्धि और शिक्षा के लिए भी काम किया। 2024 में राजस्थान की सभी सीटें बीजेपी के खाते में जाएंगी।

41 हजार की थी टी-शर्ट
आपको बता दें कि जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे, तो उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उस फोटो को शेयर कर बताया कि टी-शर्ट की कीमत 41 हजार रुपये है। इसके बाद दोनों पार्टियों में जुबानी जंग शुरू हो गई।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi का BJP पर हमला, कहा 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार| वनइंडिया हिंदी|*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+