"रेपिस्ट था अकबर" किताबों में पढ़ाने की जरूरत नहीं, बोले राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Education Minister Madan dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दिलावर ने कहा कि अकबर महान नहीं रेपिस्ट था।

मदन दिलावर ने कहा कि 'रेपिस्ट था अकबर, सुंदर लड़कियों को उठाकर ले जाता था' और फिर दुष्कर्म करता था। वो महान कैसे हो सकता है।

akbar-was-a-rapist-there-is-no-need-of-magician-in-books-said-education-minister-of-rajasthan

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबर को लेकर एक बयान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबर को लेकर एक बयान दिया है।

उन्होंने अकबर को बलात्कारी बताते हुए कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था। उन्होंने कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था. वह बलात्कारी था और इसलिए किताब में अकबर के बारे में नहीं पढ़ाया जाना चाहिए।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि अकबर महान बिलकुल भी नहीं था। अकबर तो एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठाकर ले जाता था।

उनके साथ दुष्कर्म करता था, ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की कोई जरूरत नहीं है। मदन दिलावर ने आगे कहा,'अकबर एक दुष्कर्मी था और दुष्कर्मी कभी महान नहीं हो सकता है।

जिन लोगों ने भी पहले पुस्तकें लिखी हैं, उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी। इसलिए उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया।

मैं सभी की समीक्षा करा रहा हूं, इसके लिए एक कमेटी बना रहा हूं। यह कमेटी जानकारी देगी की किस की किस जगह पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है।

सरकारी शिक्षकों से लेकर स्कूल ड्रेस को लेकर दिखाई रहे मंत्री सख्ती

आपकों बता दें कि इससे पहले भी मदन दिलावर के लगातार बयानों चर्चा में है। कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखाई दी।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि स्कूलों में ड्रेस कोड निश्चित है, उसे ही पहन कर आना है। जो इन आदेशों को नहीं मानेगा तो सरकार को आदेश मनवाने भी आते हैं।

नमाज और मंदिरों में जाने पर भी मंत्री ने दिखाई सख्ती

स्कूली समय में शिक्षकों द्वारा मंदिर और मस्जिद जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि कोई हनुमानजी बनकर चला आएगा तो, कोई घूंघट ओढकर आ जाएगा।

उन्होंने कहा था कि स्कूलों में शिकायत आ रही है, कोई मुंह ढककर तो कोई घूंघट लेकर जा रहा है। कल कोई हनुमानजी बनकर चले आएंगे।

शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के स्कूलों में लागू ड्रेस कोड को लेकर सख्त एक्शन लेने की बात करते हुए कहा था कि इसे लेकर पहले से ही स्थाई आर्डर हैं।

पहले वाली सरकार में भी थे और अब भी वही हैं. जो ड्रेस कोड लागू है उसे ही पहन कर आना है।

कई सरकारी शिक्षक बालाजी,भैरूजी के मंदिर जाने से गायब होते है तो कोई नमाज के लिए चला जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होती है।

ऐसे शिक्षकों को सख्त आदेश जारी कर समय पर स्कूल आने के निर्देश दिए है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मंत्री तुरंत प्रभाव से निलम्बित कर चुके है। और लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+