चुनाव की सेल्फी लीजिए और जीतिए ईनाम, जिला कलेक्टर ने शुरू की अनोखी प्रतियोगिता

अजमेर। अजमेर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला कलक्टर आरती डोगरा गंभीर नजर आ रही हैं। सेल्फी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए जिला कलक्टर डोगरा ने गुरूवार को कटआउट के साथ ''चुनाव की सेल्फी'' प्रतियोगिता का आगाज किया। इस प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को पुरस्कृत किया जाएगा।

ajmer Take the selfie in election and win prize, district collector started the unique contest

चुनाव सेल्फी प्रोप लांच करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने कहा कि इन कटआउट के साथ चुनाव सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर पर हैस टैग वोट अजमेर पर शेयर कर सकते हैं। प्राप्त सभी सेल्फीज का निरीक्षण किया जाएगा, सबसे बेस्ट सेल्फी को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बूथ पधारज्यो सा की थीम पर अलग-अलग पोशाकों में कट आउट बनाए गए हैं। जो काफी आकर्षक है तथा मतदाताओं को स्वतः ही अपनी ओर खींचते है। उन्होंने बताया कि इन कट आउट्स बनाने का मुख्य उद्देश्य मतदान को शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि वोट आग्रह के लिए बूथ पधारज्यो सा के लोगो के साथ बने कट आउट शहर में जगह जगह लगाए जाएँगे। इन कटआउट के साथ सभी युवा, किशोर प्रौढ़, वृद्ध आदि चुनाव सेल्फी लें और सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर पर हैस टैग वोट अजमेर पर भेजें। इसे वाट्सअप नं. 9509205640 पर सेल्फी भेजकर भी बेस्ट चुनाव सेल्फी का अवार्ड जीता जा सकता है। इन सैल्फी कट आउट्स का डिजाइन आकांशा शर्मा एवं अलका शर्मा ने तैयार किया है।

निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आरती डोगरा ने सेल्फी लेकर फोटो भेजने के प्रभावी कार्यक्रम को मतदान से जोड़कर आज वोट देने के महत्व को उजागर किया। आगामी 7 दिसम्बर को विधान सभा चुनाव में वोट अवश्य देने जाना है। वोट देना न केवल हमारी जिम्मेदारी है बल्कि हमारा अधिकार भी है। मतदाता जिला प्रशासन द्वारा तैयार चुनाव सेल्फी लेकर मतदान के महत्व को अपने साथियों के साथ शेयर भी करें एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी बूथ पधारज्यो सा के महत्व को जन जन तक पहुँचाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+