लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : राजस्थान में BJP के इस प्रत्याशी को 179293 वोटों की लीड

Ajmer News in Hindi, अजमेर। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती चल रही है। एग्जिट पोल के बाद अब मतगणना भी भाजपा के खुशखबरी लेकर आई है। राजस्थान भाजपा एक बार फिर से कांग्रेस को चारों खाने चित करने के मूड में दिख रही है।

Ajmer BJP Bhagirath Chaudhary lead near about 2 Lakh votes

अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। साढ़े 11 बजे तक भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी कांग्रेस के रिजु झुनझुनवाला से 179293 मतों से लीड लिए हुए हैं। बात अजमेर लोकसभा सीट के विधानसभा क्षेत्र वार करें तो सभी जगह भाजपा को ही अधिक मत मिले हैं। सबसे अधिक लीड अजमेर उत्तर से 27355 वोटों से है, जबकि सबसे कम केकड़ी से 8423 मतों की लीड है। इन रूझानों के बाद जहां भाजपा खेमे में खुशी की लहर है तो वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है।

BJP laddu bikaner

मतगणना के अब तक राउंड के नतीजों के आधार पर राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 की तर्ज पर लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतने के करीब है। हालांकि अभी मतगणना चल रही है। सिर्फ रुझान आ रहे हैं, जिनमें राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा व भाजपा समर्थित आरएलपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सुबह 11 बजे तक किसी भी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त नहीं बनाए हुए हैं। शुरुआती राउंड में अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त हासिल की थी, जो बाद के राउंड में गंवा दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की जश्न की तैयारी

राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता एग्जिट पोल के बाद से ही उत्साहित हैं। 19 मई की शाम को एग्जिट पोल में राजस्थान की 25 में से करीब 23 सीटें भाजपा के खाते में जाने के अनुमान के बाद से ही भाजपा ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बनाने में जुट गए थे।

Rajasthan BJP

बीकानेर। बीकानेर में हलवाई धर्मेन्द्र अग्रवाल मोदी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। बुधवार को ही धर्मेन्द्र का परिवार भाजपा के रंग वाले लड्डू बनाने में जुट गया था। धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को मतगणना का परिणाम आएगा। पीएम मोदी फिर से बहुमत की सरकार बनाएंगे। धर्मेन्द्र 51 किलो बेसन के लड्डू बनाए हैं।

चुनाव परिणाम आने के बाद यह लड्डू झुग्गी-झोंपडिय़ों में रहने वाले लोगों को बांटे जाएंगे। बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक लड्डू बनाने का काम जारी रहा। इस काम में सहयोग करने के लिए उनकी बहन मीना मित्तल भी गुजरात से बीकानेर आई हैं।


विधानसभा चुनाव में जीते लोकसभा में हारे

विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को मात देकर सत्ता में आई कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार जीत का सिलसिला लोकसभा चुनाव 2019 में बरकरार नहीं रख पाई है। वैसे राजस्थान में वर्ष 2003 के चुनावों से एक अनूठी परिपाटी चली आ रही है कि जिस पार्टी की राज्य में सरकार आती है, उसे लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+