Air India Flight Crash: कोई दुल्हन तो कोई लंदन घूमने निकला, प्लेन क्रैश में मरने वाले राजस्थान के 11 लोग कौन?

Air India Flight Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, पंजीकरण VT-ANB) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 230 यात्री, पायलट, को-पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे।

इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। अहमदाबाद पुलिस कमीश्नर के मुताबिक, हादसे में अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में राजस्थान के 11 लोगों की कहानियां दिल दहला देने वाली हैं। आइए जानते हैं, कौन थे ये लोग?

Ahmedabad Air India Flight Crash

प्लेन क्रैश में मरने वाले राजस्थान के 11 मृतक कौन?

  • बांसवाड़ा: डॉ. कोनी व्यास, पति डॉ. प्रदीप जोशी, तीन बच्चे-प्रद्युत, मिराया और नकुल जोशी।
  • बालोतरा: मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू।
  • उदयपुर: मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन।
  • उदयपुर : वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया।
  • उदयपुर : ईंटाली के पास रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी विमान में सवार थे।
  • बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशना राम नाई की बेटी का बेटा अभिनव परिहार।

अब जानते हैं क्या करते थे मृतक?

डॉक्टर दंपति का पूरा परिवार खत्म, 5 की मौत

बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉ. प्रदीप जोशी और उनके तीन बच्चे-प्रद्युत, मिराया और नकुल जोशी-इस हादसे का शिकार हुए। उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन के अनुसार, डॉ. कोनी ने एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी और अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट होने की तैयारी में थीं।

नवविवाहिता खुशबू की आखिरी यात्रा

बालोतरा के मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू की शादी जनवरी 2025 में हुई थी। वह इस फ्लाइट में सवार थी और हादसे से ठीक पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीर खींची गई थी। उनके पिता और चचेरा भाई उन्हें छोड़ने आए थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी विदाई होगी।

उदयपुर के भाई-बहन की दर्दनाक मौत

उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी विमान में सवार थे। एमबीए पूरा करने के बाद दोनों पिता का कारोबार संभाल रहे थे और लंदन घूमने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए।

राजस्थान में शोक की लहर

यह हादसा राजस्थान के लिए एक बड़ा झटका है। कोई अपने परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू करने जा रहा था, तो कोई छुट्टियों का सपना संजोए था। इन 11 लोगों की कहानियां अब अधूरी रह गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित परिवारों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता ने भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन के समर्थन का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- 'मौत मेरे सिर के ऊपर से गुजर गई, मैं बच गया'-एयर इंडिया विमान क्रैश में जिंदा बचे अहमदाबाद के शख्स की आपबीती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+