Rajasthan News: जब कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना चिलचिलाती धूप में घंटों तक बैठे सड़क किनारे....
Kirodi lal meena News: राजस्थान में अक्सर चर्चाओं में रहने वाले वर्तमान में भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना आज एक बार फिर से सड़क पर उतर आए। इस बार किसी धरने, प्रदर्शन के लिए सड़क पर नहीं उतरे, अबकी बार वजह कुछ ओर है।
सवाईमाधोपुर शहर की पहचान वैसे रणथम्भौर अभ्यारण्य के साथ त्रिनेत्र गणेश मंदिर के नाम पर पूरी दुनियाभर में है। हर साल यहां सात समुंदर पार से लाखों पर्यटक आते है। लेकिन शहर के मुख्य बस स्टैंड पर फैले अतिक्रमण के चलते यातायात जाम से परेशानी होने हर कोई सवाल खड़ा करता नजर आता है।

आज कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना अपने विधानसभा सीट के मुख्यालय सवाईमाधोपुर में अतिक्रमियों के खिलाफ सड़क पर उतर गए और कई घंटों तक चिलचिलाती धूम और भीषण गर्मी के बीच अतिक्रमण हटवाया।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया में अतिक्रमणकारियों की आज उस वक्त शामत आ गई जब सवाई माधोपुर विधायक एंव कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते एंव पुलिस बल के साथ बजरिया के बाजार में निकले और नगर परिषद के दस्ते ने मंत्री की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया।
मंत्री किरोडी लाल मीना की मौजूदगी में नगर परिषद के दस्ते ने बाजार में सख्तीपूर्वक कार्यवाही करते हुवे अतिकृमियों को खदेड़ा तथा बरसों से जमे अतिक्रमणों को नश्तोनाबूत कर दिया
इस दौरान खास बात यह भी रही की समूची कार्यवाही के दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा एंव भारी संख्या में उनके समर्थक मौके पर मौजूद रहे।
डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के नेतृत्व में ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया तथा अतिक्रमण सख्तीपूर्वक हटाए गए। बजरिया में पुरानी ट्रक यूनियन, मस्जिद ,सब्जी मंडी, शर्मा चौराहा , दौसा बस स्टैंड ,बरवाड़ा बस स्टैंड, आदि जगहों पर अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण हटाने के दौरान बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई।
कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के दस्ते को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने किसी की एक नहीं सुनी और एक के बाद एक अतिक्रमण साफ कर दिए। इस दौरान दुकानदारों ने भेदभावपूर्ण तथा मनमानी तरीके से भी अतिक्रमण हटाने के आरोप लगाए।
दुकानदारों का यह भी कहना था कि वेध रूप से काबिज होने के बावजूद भी मनमाने तरीके से नगर परिषद द्वारा मंत्री की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया । बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद आवागमन बेहद सुलभ और बाजार एकदम खुला खुला सा नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications