Agnipath Scheme: मोदी सरकार ने युवाओं के सपने के साथ खिलवाड़ किया है: सचिन पायलट
जयपुर, 21 जून। केंद्र सरकार की 'अग्निपथ स्कीम' का इस वक्त देश के कई राज्यों में जबरदस्त विरोध हो रहा है, कांग्रेस इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो वहीं इस दौरान राजस्थान के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट इस योजना के मद्देनजर जमकर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 'भाजपा सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न किसी की सुनेंगे, न समझेंगे बस अपनी मर्जी से कुछ भी करेंगे।'

सरकार को समझना होगा कि 'फौज में सिर्फ नौकरी करने के लिए युवा नहीं जाते हैं। युवा गुस्से में है, अग्निपथ योजना को तुरंत केंद्र सरकार वापस ले, उन्होंने कहा कि आपने युवाओं के सपने के साथ खिलवाड़ किया है।'
भाजपा का 'अच्छा' मतलब, देश के लिए घातक
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करके केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 'प्रधानमंत्री जी, आपके 'समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों' के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है।नोटबंदी, गलत GST, CAA, रिकॉर्ड महंगाई, रिकॉर्ड बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार। भाजपा का 'अच्छा' मतलब, देश के लिए घातक।'
तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि 'देशप्रेम व बलिदान का जज्बा दिल में लिए, सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा हमारा गौरव हैं।युवाओं के बलिदानी जज्बे का सम्मान करना हर देशभक्त का कर्तव्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह के जरिए "नो रैंक, नो पेंशन" वाली नई आर्मी भर्ती योजना के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।'
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना और प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ जंतर-मंतर, दिल्ली पर आयोजित सत्याग्रह में सम्मिलित हुआ।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) June 20, 2022
केंद्र सरकार की इस तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध हमारा ये सत्याग्रह जारी रहेगा।#SatyagrahaNahinRukega @INCIndia pic.twitter.com/jlEwH8PCVr
देशप्रेम व बलिदान का जज्बा दिल में लिए, सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा हमारा गौरव हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 19, 2022
युवाओं के बलिदानी जज्बे का सम्मान करना हर देशभक्त का कर्तव्य है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह के जरिए "नो रैंक, नो पेंशन" वाली नई आर्मी भर्ती योजना के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी pic.twitter.com/XEy5CsB7dX
प्रधानमंत्री जी, आपके 'समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों' के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 21, 2022
नोटबंदी, गलत GST, CAA, रिकॉर्ड महंगाई, रिकॉर्ड बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार।
भाजपा का 'अच्छा' मतलब, देश के लिए घातक।












Click it and Unblock the Notifications