Rajasthan Chief Secretary: मुख्‍य सचिव उषा शर्मा के बाद कौन IAS होगा ब्यूरोक्रेसी का नया बॉस?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले इसी माह ब्‍यूरोक्रेसी का मुखिया बदल सकता है। राजस्‍थान की मौजूदा मुख्‍य सचिव उषा शर्मा 30 जून 2023 को रिटायर होने वाली हैं।

अगर उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता है तो राजस्‍थान मुख्‍य सचिव की कुर्सी पर कोई नया चेहरा होगा।

Chief Secretary Usha Sharma

राजस्‍थान मुख्‍य सचिव बनने की दौड़ में कई वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी हैं। इनमें आईएएस वीनू गुप्‍ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह व राजेश्‍वर सिंह का नाम शामिल है। बता दें अभी राजस्‍थान कैडर में कुल 249 आईएएस अधिकारी हैं।

यूं तो उषा शर्मा के बाद राजस्‍थान कैडर में टॉप 8 में उपरोक्‍त् के अलावा चार अन्‍य आईएएस रोहित कुमार सिंह, संजय मल्‍होत्रा, सुधांश पंत व वी श्रीनिवास भी हैं, मगर ये चारों ही प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में इन्‍हें राजस्‍थान के नए मुख्‍य सचिव की दौड़ में शामिल नहीं माना जा रहा।

Rajasthan Chief Secretary Usha Sharma

ऐसे चुना जाता है मुख्‍य सचिव

बता दें कि मुख्‍य सचिव नियुक्‍त करने के लिए राज्‍य सरकार वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारियों का एक पैनल केंद्र सरकार के पास भेजती है। पैनल पर मानव संसाधन मंत्रालय की एक कमेटी विचार विमर्श करती है। पैनल में भेजे गए अफसरों के कार्य अनुभव की भी परख की जाती है। फिर इन्‍हीं अफसरों में से एक नाम पर मोहर लगाई जाती है।

कौन हैं मुख्‍य सचिव उषा शर्मा?

राजस्‍थान मुख्‍य सचिव उषा शर्मा का जन्‍म 26 जून 1963 को हुआ। ये मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली हैं। बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री पाई। उषा शर्मा 1985 बैच की आईएएस हैं। राजस्‍थान के बूंदी की जिला कलेक्‍टर भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+