राजस्थान: 36 मौतों पर डरे ग्रामीणों ने पूरे गांव में छिड़की शराब, लोगों को तलवार के नीचे से निकाला
Pratapgarh News in Hindi, प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ के बरड़िया गांव में एक साल में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर मरने वाले युवा थे। ऐसे में गांव में भय का माहौल है। गाँव वालों ने इसे देवीय प्रकोप माना और फिर इसे परेशानी से छुटकारा पाने के लिए एक अनुष्ठान कराया है।

गाँव की पांच बार परिक्रमा भी की गई
पूरे गाँव में लगभग 50 हजार लीटर देसी शराब की धार छिड़की गई। शराब की धार लगाते हुए गाँव की पांच बार परिक्रमा भी की गई। इसके बाद एक पूजा हुई, जहाँ सभी गांव वालों को तलवार के नीचे से होकर निकाला गया। दरअसल, पिछले एक साल में प्रतापगढ़ के इस गाँव में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें अधिकांश युवा है। गांव वाले अधिकांश लोगों की मौत की वजह हार्ट अटैक हो मानते हैं। लगातार हो रही मौतों से गांव वाले इतना डर गए कि इससे छुटकारा पाने के लिए अनुष्ठान का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित ने भी इस घटना का संज्ञान लिया और चिकित्सा विभाग की टीम से इस मामले को लेकर चर्चा करने की बात कही है।

इधर, सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत
झालावाड़। जिले के चौमहला के गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी डिस्कॉम कार्यालय के पास सोमवार रात्रि को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पिता, पुत्र व पुत्री की मौत हो गई।
थाना प्रभारी सुरज़ीत सिंह ने बताया कि देर को जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पंहुचे। यहां पहुचे तो सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौक़े पर तीन घायल पड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चौमहला लेकर आये। जहांं चिकित्सकों ने बालू सिंह व उसकी पुत्री पवित्रा को मृत घोषित किया। पुत्र राजू सिंह की हालत गंभीर बताई, जिसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनोंं का शव सीएचसी चौमहला की मोर्चरी में रखवाया।












Click it and Unblock the Notifications