शादी के 20 दिन बाद दुल्हन आभूषण लेकर हुई फरार, 3 लाख रुपए देकर गुजरात की युवती से किया विवाह
बाड़मेर, 24 फरवरी। राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हन शादी के 20 दिन बाद ही ससुराल से रुपए, गहने लेकर फरार हो गई। आरोपी दुल्हन गुजरात की रहने वाली है। बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक लुटेरी दुल्हन और दलालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बाड़मेर पुलिस के मुताबिक भीमड़ा निवासी मेहाराम जाट की गत वर्ष 24 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद निवासी ममता के साथ शादी हुई थी। बाड़मेर जिले के कोसरिया निवासी दलाल जोगाराम ने शादी करवाने के लिए मेहाराम से 3 लाख रुपए लिए थे। उसने शादी तो करवा दी, लेकिन ममता महज 20 दिन की दुल्हन की बन पाई। शादी के 20 बाद बाद मेहाराम मजदूरी पर गया हुआ था। जब वापस घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी ममता घर पर नहीं है।
उसने ममता से बात की तो वह बोली 'मेरी तो शादी पहले से हो रखी है और मेरी एक बच्ची भी है'। यह सुनकर मेहाराम के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसके बाद पीड़ित मेहाराम ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई।
पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। मेहाराम ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन ममता, दलाल जोगाराम और अहमदाबाद निवासी 2 अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित मेहाराम के मुताबिक लुटेरी दुल्हन 5 लाख रुपए, 50 तोला चांदी के गहने और 2 तोला सोने के गहने लेकर फरार हो गई है। उसका आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है।
हैड कांस्टेबल इंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित मेहाराम की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। दलाल जोगाराम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से शादी करवाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications