जाटों का सबसे बड़ा सम्मेलन : राजस्थान के झुंझुनूं के हमीरी खुर्द गांव में जुटे 12 देशों के सैकड़ों लोग

झुंझुनूं. आदर्श जाट महासभा का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव हमीरी खुर्द स्थित गीतांजली फार्म हाउस में हुआ। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों समेत करीब 12 देशों के प्रतिनिधियो‌ं ने भाग लिया। झुंझुनूं जिले में यह जाट समाज के सबसे बड़े सम्मेलन में से एक है। सभी ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि टांग खिंचाई छोड़नी होगी, हमें अब एक दूसरे की हाथ खिंचाई करनी होगी। समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण को लेकर काम करना होगा। तब ही हम अपनी भावी पीढ़ियों को एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य दे पाएंगे।

Adarsh Jat Mahasabha first international conference in hamiri khurd JHunjhunu

समाज के लोगों को जोड़ने का काम

सम्मेलन में दुनियाभर में रहने वाले समाज के लोगों को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई। इसमें शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण को लेकर समाज की भागीदारी पर चर्चा हुई। समाज की वर्तमान स्थिति, कुरीतियां समाप्त करने, युवा पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करने, विभिन्न वर्गों के लोगों को एक जाजम पर बैठाने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। अन्य समाजों के साथ तालमेल बैठा कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत सिंह बनवाला ने कहा कि महासभा देशभर में फैले जाट समाज के लोगों को एक माला में पिरोने का काम कर रही है। इसमें विदेशों में रहने वाले हमारे भाइयों को भी जोड़ने की जरूरत है। हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ कुरीतियां हमें पीछे खींच रही हैं।

टांग खिंचाई करनी होगी बंद

महासभा के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमें एक दूसरे को हाथ पकड़ कर आगे बढ़ना होगा। दक्षिण अफ्रीका के युगांडा से आए महासभा के डाॅ. सोदान सिंह तरार ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा। जब हम सबको साथ लेंगे। एक दूसरे की टांग खींचना बंद करेंगे। कुरीतियों पर वार करना होगा। डाॅ. कुलदीप मलिक ने सारी समस्याओं की जड़ बढ़ती जनसंख्या को बताते हुए इस पर नियंत्रण की बात कही।

Adarsh Jat Mahasabha first international conference in hamiri khurd JHunjhunu

समाज की महिलाओं का हो सम्मान

महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष बाड़मेर से आई डाॅ. कविता चौधरी ने कहा कि समाज के लोग अपने परिवार और समाज की महिलाओं को पूरा सम्मान दें और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकरण जानू ने कहा हम किसान के बेटे हैं और हमारा समाज अब सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गावड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन का संचालन डाॅ. राजेश मान और मूलचंद झाझड़िया ने किया। एमडीएस महिला महाविद्यालय की पूजा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Adarsh Jat Mahasabha first international conference in hamiri khurd JHunjhunu

ये लोग भी थे उपस्थित

सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिक हनुमान प्रसाद, डाॅ. रामस्वरूप जाखड़, डाॅ. रामनिवास लांबा, प्रधान गिरधारी लाल, जाट फाउंडेशन सोसाइटी के विजय गोपाल मोटसरा, पवन पूनिया, पवन कड़वासरा, डीएसओ सुभाष चौधरी, डाॅ. सुनीता लांबा, डाॅ. अभिषेक लांबा, सीए डाॅ. रोहित चौधरी, नेकीराम कस्वां, बूटीराम, महासभा की प्रदेश की महाप्रवक्ता सुभीता सीगड़, महिला विंग की अरुणा सिहाग, नवलगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, रामचंद्र कुल्हार, नवीन जानू सहित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। इस मौके पर अतिथियों ने गीतांजली समूह के नए प्रतिष्ठान गीतांजली स्वीट्स का उदघाटन किया। समारोह का समापन राष्ट्र गान से किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+