अभिनेता आमिर खान ने नवलगढ़ में मनाई ईद, नमाज अदा कर फैंस को मुबारकबाद भी दी

झुंझुनूं, 4 मई। बॉलीवुड अभिनेता आ​मिर खान ने ईद 2022 राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में मनाई। यहां पर आमिर ने ईद की नमाज अदा की और फैंस को ईद मुबारक भी कहा।

amir khan in nawalgarh

दरअसल, आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म 'प्रीतम प्यारे' की शूटिंग के लिए ऐतिहासिक हवेलियों के शहर नवलगढ़ आए हुए हैं। आमिर खान नवलगढ़ की ग्रांड हवेली होटल में रुके। कस्बे की एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद आमिर खान होटल लौट आए।

इसी दौरान होटल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस पर आमिर खान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी। प्रशंसकों में आमिर खान के साथ सेल्फी लेने और उनसे हाथ मिलाने के लिए लोगों में होड़ देखी गई। प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद आमिर खान शूटिंग के लिए चले गए। इस फिल्म में आमिर खान गेस्ट रोल में दिखाई देंगे।

फिल्म प्रीतम प्यारे की शूटिंग के लिए नवलगढ़ को चुनने की एक वजह ये भी है कि यहां पर दिल के झरोखे की हवेलियां हैं। फिल्म शूटिंग की यूनिट को ठहराने के लिए होटलें भी उपलब्ध है। आमिर खान झुंझुनूं जिले में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूर्व में भी आ चुके हैं। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' की शूटिंग मंडावा कस्बे में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+