तिरुपति मंदिर के प्रसाद मामले को लेकर बोले आचार्य संगम, कहा-'क्यों चुप हैं वो लोग, जो हमेशा करते है ठेकेदारी'
Tirupati Temple Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले पर अब फिर सवाल उठे हैं। जयपुर में आए आचार्य संगम ने एक वीडियो जारी कर इस मामले पर कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि चार दिन से अधिक समय बीत गया। लेकिन लोग सामने नहीं आए। चुप्पी साध रखी है। उन्होने उस वीडियो में यह भी कहा है कि कुछ हमेशा ठेकेदारी करते थे। अब वो चुप है। यह ठीक बात नहीं है। अब आचार्य संगम के इन सवालों की चर्चा हो रही है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि ठेकेदार इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। धर्म संसद के लोग जो हर छोटी-बड़ी बात पर बयान देते हैं। वो इस गंभीर मुद्दे पर मौन क्यों हैं। वृंदावन के आचार्य संगम ने इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये धर्म के साथ घिनौना खिलवाड़ है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आचार्य संगम ने अपने वीडियो में कहा कि लोगों की चुप्पी ही कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी इस व्यास पीठ से अपील कर रहा हूँ कि आस्था और भावनाओं को बचाने के लिए जाइए और अन्याय के खिलाफ बोलिए। उन्होने युवाओं को अलख जगाने की बात कहते हुए कहा कि आज हम नहीं बोलेंगे तो कभी नहीं बोलेंगे। इसलिए हम चुप नहीं बैठने वाले है।
आपको बता दें कि आचार्य संगम अंबाला के रहने वाले है। उन्होंने सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी से सनातन धर्म की सेवा और रक्षा का ज्ञान लिया है। आचार्य अग्नि अखाड़े से जुड़े हुए हैं और पिछले कई वर्षों से राम कथा वाचक का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान देश और विदेश में अपनी कथाओं का गान किया है। उनका कहना है कि लगातार सनातन संस्कृति की धरोहर को आगे बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications