जयपुर-आगरा हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, 30 कारें आपस में भिड़ी
2 हफ्ते के भीतर जयपुर-आगरा हाईवे पर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा है।
जयपुर। राजस्थान स्थित जयपुर में फिर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जयपुर- आगरा हाईवे पर एक दुर्घटना में 30 कारें आपस में भिड़ गईं। इस घटना मे 15 लोग घायल हो गए। जयपुर पुलिस ने दुर्घटना पर कहा कि यह घने कोहरे की वजह से हुआ। पुलिस ने कहा कि घायलों के उपचार सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही हाईवे में लगे जाम को हटाने के लिए बड़ी संख्या पुलिस कर्मी मौजूद हैं।
बता दें कि बीते सप्ताह इसी हाईवे पर बड़ी दुर्घटना हुई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी साथ ही 6 लोग घायल हो गए थे। इस घटना में अमेरिकी यात्रियों को लेकर जा रही एक बस ट्रैक्टर से भिड़ गई थी।

ये भी पढे़ं: एक हार के साथ ही कोहली के नाम होगा ये रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications