भरतपुर में दर्दनाक हादसा : साइकिल सवार युवक को ट्रॉले ने कुचला, देखें वायरल CCTV फुटेज
भरतपुर, 1 दिसम्बर। राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय पर बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ है। पूरा एक्सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें एक ट्रॉला साइकिल सवार युवक को घसीटते हुए ले जाता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Recommended Video

भरतपुर पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि युवक की भतीजी आरबीएम अस्पताल में भर्ती थी। वह उसके लिए खाद्य सामग्री लेकर जा रहा था। रास्ते में ट्रॉले ने उसकी जान ले ली।
मृतक की शिनाख्त नदिया मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। उसके तीन बच्चे है। वह घर के पास किराने की दुकान चलाता था। सड़क हादसा सूरजपोल इलाके के आरबीएम अस्पताल के पास हुआ। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि ट्रॉले के चारों टायर गणेश के ऊपर से निकल गए। गणेश का सिर सहित कमर से ऊपर का धड़ पूरी तरह कुचल गया। जिसने भी यह दर्दनाक एक्सीडेंट देखा उसकी रुह कांप उठी।
बता दें कि भरतपुर शहर के अंदर नो-एंट्री होने के बाबजूद भारी-भरकम वाहन प्रवेश कर रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई और हंगामा खड़ा कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया।
सिटी सीओ सतीश वर्मा ने बताया कि एक ट्रॉले ने साइकिल चालक को कुचल दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। ट्रॉले को पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों की समझाइश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications