ABP C VOTER KA EXIT POLL: राजस्थान में किसको कितनी सीटें, जानिए किसकी बनेगी सरकार

Rajasthan ABP C Voter Exit Poll 2024: राजस्थान में फिर क्लीन स्वीप या बीजेपी को हो रहा नुकसान? एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल ने कर दिया हैरान, राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर नतीजों का इंतजार है। इससे पहले एबीपी के लिए सी-वोटर ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल किया है।

Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ABP C Voter का एग्जिट पोल जारी हुआ है। जिसमें अबकी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को कितनी सीटें मिलेगी इसका अनुमान सामने आया है।

abp-c-voter-ka-exit-poll-result-2024-how-many-seats-to-give-in-rajasthan

इससे पहले कि 4 जून, 2024 को वोटों की गिनती शुरू हो और हम वास्तव में जानें कि इस बार लोकसभा चुनावों में कौन जीता और कौन हारा, ABP C Voter के एग्जिट पोल में आपको एक झलक देने जा रहा है कि आखिर EVM में मतदाताओं ने क्या मत दिया होगा।

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के एग्जिट पोल को लेकर किया जा रहा इंतजार खत्म हो गया है। आखिरी दौर के चुनाव समाप्त होने के आधे घंटे के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें नतीजों की तस्वीर साफ होती नजर आई।

राजस्थान की बात करें तो यहां की 25 सीटों पर चुनाव काफी रोमांचक रहा, जहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीयों ने भी अपने प्रतिद्वद्वियों को कड़ी टक्कर दी।

एबीपी के लिए सी-वोटर द्वारा कराए गए एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 21 से 23 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को दो से चार सीटें मिल सकती हैं।

ABP C VOTER KA EXIT POL

भाजपा - 21 से 23 सीटें

कांग्रेस(इंडिया गठबंधन)- 2 से 4 सीटें

अन्य को एक भी नहीं

एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी, भारतीय आदिवासी पार्टी, सीपीआई-एम और आरएलपी मैदान में है. एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी बड़ी पार्टी और कांग्रेस छोटी पार्टी बन सकती है. राजस्थान में कांग्रेस के हाथ मायूसी लग सकती है तो बीजेपी पार्टी ने बाजी मार दी है.

किसे मिले कितने वोट?
पिछले चुनाव में एनडीए ने सभी 25 सीटें जीती थी जिसमें 24 बीजेपी की थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 66.34 फीसदी वोटिंग हुई थी।

जिसमें बीजेपी को 59.07 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के पक्ष में 34.24 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार वोटिंग में गिरावट आई है और कुल 61.34 प्रतिशत ही वोटिंग हो पाई है जिसमें हीटवेव एक बड़ी वजह रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को इस बार 55 प्रतिशत मतदाताओं का साथ मिला है तो कांग्रेस के हिस्से में 38 वोट पड़े हैं.

राजस्थान की इन सीटों पर है खास नजर
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सिकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-ढोलपुर, दौसा, नागौर, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बारमेड़, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां हैं।

यहां दो चरणों में मतदान कराया गया है। पहले चरण में 57.65 प्रतिशत और दूसरे चरण में 65.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतगणना 4 जून को कराई जानी है।

ऐसे में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, हनुमान बेनीवाल, सीपी जोशी, ओम बिरला, दुष्यंत सिंह और ज्योति मिर्धा की सीटों पर जनता की विशेष नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+