जेंडर चेंज करवाकर मीरा बन गई आरव कुंतल, बचपन में फ्रॉक की बजाय पैंट-शर्ट थे पसंद
भरतपुर, 31 जनवरी। राजस्थान के भरतपुर में अजब मामला सामने आया है। यहां पर जेंडर चेंज करवाकर मीना नाम की लड़की अब लड़का बन गई और आरव नाम रखा है। दरअसल, आरव बचपन से जेंडर के रूप में लड़की था, मगर हाव-भाव लड़कों जैसे थे। फ्रॉक नहीं पहनता था। लड़की के कपड़े पसंद थे।

भाई मानकर उसकी कलाई पर राखी बांधती थी
यहीं नहीं बल्कि चार बड़ी बहनें भी मीरा को भाई मानकर उसकी कलाई पर राखी बांधती थी। बढ़ती उम्र के साथ मीरा के मन में जेंडर चेंज का ख्याल भी बढ़ने लगा।

2019 में जेंडर चेंज करा लिया
आखिरकार में मीरा ने वर्ष 2019 में अपने माता-पिता को साथ लिया और जेंडर चेंज करा लिया। इसके बाद मीरा ने अपना नाम बदलकर आरव कुंतल रख लिया।

मीरा तीन दिन तक रोती रही
आरव की मां किरण देवी कहती हैं कि मीरा को लड़कियों की तरह फ्रॉक आदि कपड़े पहनाते तो थे तो वह उनको फाड़ देती और बोलती कि मेरे लिए पैंट-शर्ट लेकर आओ। 12वीं कक्षा में स्कूल टीचर ने लड़कियों की तरह कपड़े पहनकर आने को कहा तो मीरा तीन दिन तक रोती रही और स्कूल नहीं गई।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक
समाज में अब लोग इसे आरव कुंतल के नाम से ही जानते हैं। वर्तमान में भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक है।












Click it and Unblock the Notifications