राजस्थान चुनाव 2023 में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी, केजरीवाल करेंगे चुनाव गारंटी की घोषणा
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजनीतिक दल अपनी चुनावी घोषणाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। टिकटें फाइनल की जा रही हैं।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 सितंबर को जयपुर में एक कार्यक्रम में राजस्थान के लोगों के लिए चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगे।

इस कार्यक्रम में उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले 3 सितंबर को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के भिवानी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
जयपुर के टाउन हॉल में होने वाली मीटिंग पहले 31 अगस्त को होनी थी, मगर रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए इसका समय 4 सितम्बर कर दिया।
प्रताप नगर स्थित एक ऑडिटोरियम में होने वाली टाउन हॉल मीटिंग में करीब 1000 आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि टाउन हॉल मीटिंग में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों को काम की गारंटी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications