राजस्थान में कांग्रेस की सरकार सिर्फ नाम की, काम बीजेपी-कांग्रेस मिलकर करते हैं, AAP का बड़ा दावा
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार सिर्फ नाम के लिए होती है, बाकी सभी काम बीजेपी-कांग्रेस मिलकर करते हैं।
Rajasthan News: आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में कांग्रेस को लेकर तंज कसा है। आम आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम लेते कहा कि अब कांग्रेस में जो चल रहा है उसको लेकर संदेश स्पष्ट है। उन्होंने पायलट से सवाल किया कि आखिर वो किस मजबूरी में हैं? भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार सिर्फ नाम के लिए होती है, बाकी सभी काम बीजेपी-कांग्रेस मिलकर करते हैं।

आम आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने सचिन पायलट और कांग्रेस को लेकर बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अगला कैप्टन अमरिंदर सिंह' राजस्थान से हो और आम आदमी पार्टी का अगला नेता भगवंत मान भी राजस्थान से होगा। विनय मिश्रा ने कहा कि सचिन पायलट के लिए संदेश बहुत स्पष्ट है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या मजबूरी है जो वे अपमान की चुस्की में जी रहे हैं? आप प्रभारी ने कहा जब हमें उनको देखकर अच्छा महसूस होता तो सचिन पायलट खुद कैसा महसूस करते होंगे?
मिश्रा ने कहा, "मैं कहता रहा हूं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार सिर्फ नाम के लिए होती है, बाकी सभी काम बीजेपी-कांग्रेस मिलकर कर रहे हैं. लोगों को ठगा जा रहा है." उन्होंने कहा, "राजस्थान के लोगों के लिए हमें चिंता और संकेत दोनों हैं, चिंता यह है कि राजस्थान दिन-ब-दिन उनके संघर्ष और संघर्ष में बर्बाद होता जा रहा है। कांग्रेस ने पिछले 4 साल में बेरोजगारी,अपराध और दंगों में राजस्थान को नंबर 1 बनाने का काम किया। इसके बावजूद अगली बार सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
दरअसल, पायलट ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानगढ़ मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करना दिलचस्प है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पायलट ने आगे कहा प्रधानमंत्री ने गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की थी और हमने देखा कि फिर क्या हुआ।












Click it and Unblock the Notifications