राजस्थान: मगरमच्छ के जबड़े में फंसे भाई को निकाल लाया युवक, खुद की जिंदगी यूं लगाई दांव पर
करौली। राजस्थान के करौली जिले के करणपुर थाना इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भाई को बचाने के लिए एक युवक मगरमच्छ से भिड़ गया और उसके जबड़े में फंसे को खींचकर बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार करौली जिले के करीलपुरा गांव का रामधन मीणा रविवार शाम को घूसई चंबल घाट के आस-पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान वह बकरियों को पानी पिलानी घूसई चंबल घाट पर गया।
तब वहां पहले से ही घात लगाकर पानी में बैठे मगरमच्छ ने रामधन पर हमला कर दिया और अपने जबड़े में फंसा लिया। मौके पर मौजूद रामधन के भाई को जब यह पता चला तो वह तुरंत मगरमच्छ पर टूट पड़ा और अन्य युवकों की मदद से उसके जबड़े में फंसे अपने भाई को सकुशल निकाल लाया। मगरमच्छ के हमे में रामधन के दोनों हाथों में गंभीर रूप से चोटें आईं। उसको घायलावस्था में करणपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद करौली हॉस्पिटल में रैफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications