Hanumangarh: रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत
हनुमानगढ़ के मेगा हाईवे पर ट्रक और कार के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Hanumangarh News: राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले में शनिवार (31 दिसंबर) रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को इलाज के दौरान जान चली गई। तो वहीं, एक युवक का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही गांव के थे।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हनुमानगढ़ के रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे पर बिसरासर गांव के पास 31 दिसंबर की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हो गई। हादसे इतना भीषण था कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है।
पल्लू SHO गोपीराम ने बताया कि देर रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली की रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे एक्सींडेंट हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पल्लू चिकित्सालय पहुंचाया। वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया। एक घायल को गंभीर हालत में पल्लू सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।
पुलिस की मानें तो पल्लू से सरदारशहर की तरफ जा रहे ईंटों से भरे ट्रोले की रात करीब सवा ग्यारह बजे सामने से आ रही कार से भिड़ गई। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देर रात को अपनी कार से पल्लू से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान दाना राम, नरेश कुमार, बबलू सिद्ध, नटवरलाल और मुरली मनोहर के रूप में हुई। घायल अशोक कुमार पुत्र राम कुमार आचार्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications