Bharatpur Tractor Video: राजस्थान में जमीनी विवाद में युवक की ट्रैक्टर से कुलचकर हत्या, वीडियो वायरल
Tractor Se kuchalkar ki Hatya: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यकित को ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना के गांव अड्डा में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यकित को ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जमीन के इस विवाद एक दर्जन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

एएसपी ओमप्रकाश कलवानी ने बताया के अनुसार गांव अड्डा में बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के परिवार के बीच लंबे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पूर्व भी लड़ाई हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से बयाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 22 लोगों को पाबंद कर मामला शांत करवा दिया था।
25 अक्टूबर को खबर आई कि बहादुर सिंह गुर्जर के परिवार के लोग उस विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। तब वहां अतर सिंह गुर्जर के परिवार वाले भी पहुंचे और विरोध जताने लगे। दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान 45 वर्षीय नरपत सिंह ने विवादित जमीन पर जुताई कर रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के चालक ने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे नरपत सिंह की मौत हो गई।
Recommended Video
झगड़ा और नरपत सिंह को ट्रैक्टर से कुचलते की घटना ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरों में कैद कर ली, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक नरपत सिंह गुर्जर को बार-बार ट्रैक्टर चढ़ा कर कुचल रहा है। कुछ देर तक कुचले जाने से नरपत सिंह गुर्जर ने वहीं पर दम तोड़ दिया। बीच-बचाव में अन्य कई लोग घायल हो गए।
मृतक के भाई विनोद गुर्जर ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके खेत की जबरदस्ती जुताई कर रहे थे। विरोध करने पहुंचे तो उसके भाई नरपत को ट्रैक्टर के नीचे कुलचकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर बयाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications