घर के बाहर सो रहे हिस्ट्रीशीटर क्यों नहीं देख पाया सुबह का सूरज ? जानिए क्या पूरा माजरा

Rajasthan News: राजस्थान में इन दिनों अपराध और अपराधी बेलगाम नजर आ रहे है। एक बार फिर करौली जिले में घर के बाहर सो रहे एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

दरअसल करौली के रानोली गांव में शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

a-history-sheeter-sleeping-outside-his-house-was-shot-dead-at-midnight-in-karauli-rajasthan

करौली के गंगापुर जिले के टोडाभीम के बालाघाट थाना अंतर्गत रानोली गांव में आधी रात को घर के बाहर सो रहे एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी।

घर के बाहर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश कर रही है।

बालाघाट थाना अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि उस्मान उर्फ आशु पुत्र मांगती उम्र 22 साल निवासी रानोली बालघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है, और पूर्व में कुख्यात रेखा डॉन के गिरोह का सदस्य रहा है।

उस्मान उर्फ आशु शुक्रवार रात अपने घर के सामने पड़ोसी के घर के अहाते में खाट पर सो गया । रात करीब 2 बजे अज्ञात लोगों द्वारा सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और उन्होंने लहूलुहान अवस्था में देखकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

परिजन घायल उस्मान को करौली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.इसके बाद बालाघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर डीएसपी मुरारी लाल मीणा,बालाघाट थानाधिकारी संतोष शर्मा सहित पुलिस दल गांव पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना अधिकारी संतोष करौली पहुंचे हैं। जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर एक-दो दिन पूर्व हुई लड़ाई को लेकर गोली मारने की आशंका व्यक्त की है,पुलिस मामले की जांच कर रही है.गांव में शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+