बाप बना 'जल्लाद': 2 मासूम बेटियों के हाथ-पैर बांधकर मरने के लिए धूप में पटका, दोनों हुईंं बेहाश, VIDEO
पाली। राजस्थान के पाली में पुलिस लाइन के पास स्थित अम्बेडकरनगर में एक बाप 'जल्लाद' बन गया। अपनी दो मासूम बेटियों के साथ हैवानियत की सारें हदें पार कर डाली। दोनों बेटियां जिंदगी और मौत के बीच जूझने को मजबूर हो गई हैं।

एक बेटी की उम्र 6 और दूसरी की 7 साल
इस बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ वो सलूक किय, जिसे सुनकर ही हर किसी इंसान के रोंगटे खड़े हो जाए। एक बेटी की उम्र 6 और दूसरी की 7 साल है। दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर इस बाप ने इन्हें मरने के लिए खुले आसमां तले धूप में पटक दिया। इसकी हैवानियत यही नहीं रुकी बल्कि दोनों बेटियों से पाइप से कइ कदर पिटाई की कि दोनों के खून निकल आया और वे बेहोश हो गईं। उनके हाथों पर बड़े बड़े फफोले निकल आए।

मां मजदूरी के लिए बाहर गई थी
घटना के समय बच्चियों की माँ मजदूरी करने के लिए बाहर गई हुई थी। इधर, जब मासूम बच्च्यिों की पिटाई करते करते बाप थक गया तो उसके रस्सी बाद रस्सी से बंधी हुई बच्चियों को चिलचिलाती धूप में छोड़कर चल गया। यह सब देख पड़ोसियों का दिल पसीज गया। बाप का कारनामा करना खून खौल उठा और वे मौके पर आए। बच्चियों की रस्सी खोली। पानी पिलानी। फिर उन्हें अचेत अवस्था में पाली के बांगड़ लेकर पहुंचे।

दस रुपए लेने की बात पर बरपाया कहर
यह बात सामने आ रही है कि एक बच्ची ने दस रुपए बिना पूछे ले लिए थे। शराब के नशे में चूर बाप इतनी सी बात पर कहर बरपा दिया। फिलहाल दोनों बच्चियां बागड़ अस्पताल पाली में उपचाराधीन हैं। बच्चियों के हाथ-पैर रस्सी बांधकर धूप में पटकने, पाइप से पीटने के कारण पिंडलियों व पीठ समेत कई जगहों पर बच्चियों के शरीर पर निशान पड़ गए हैं। अस्पताल में जिसने भी इन बच्चियों का यह हाल देख उसकी आंखें भर आई।

आरोपी पिता गिरफ्तार
पड़ोसी हितेश भाई ने बताया कि बेरहम बाप ने बच्चियों को रस्सी से बांधकर धूप में बाहर पटक दिया था। दोनों बच्चियों को पाइप से बहुत मारा। पूरा शरीर काला पड़ गया। बाप पाइप फिटिंग का काम करता है। उधर, पाली एसपी आनंद शर्मा के अनुसार आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पिता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications