राजस्थान : 19 साल के युवक ने 60 वर्षीय महिला के साथ की दरिंदगी, हत्या कर शव के साथ करता दुष्कर्म

हनुमानगढ़, 17 सितम्बर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 60 साल की वृद्धा से एक युवक ने बुधवार रात दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहा तो महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ रेप किया।

Pilibanga, Hanumangarh district of Rajasthan.

गुरुवार सुबह वृद्धा घर में मृतावस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ मांडिया (19) दुलमाना गांव का रहने वाला है। आरोपी युवक मजदूरी करता है और घटना के समय शराब के नशे में धुत था। आरोपी सुरेंद्र कुमार मृतका को बुआ कहकर बुलाता था। इसका पहले से इनके घर आना जाना था। 60 साल की वृद्ध महिला विधवा थी और अकेली रहती थी। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतका के देवर की शिकायत पर पीलीबंगा थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को राउंड अप किया गया है। गुरुवार सुबह देवर के घर जाने पर भाभी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। मौका-मुआयना करने पर गला घोंटकर वृद्धा की हत्या करना सामने आया। हालात देखकर लग रहा था कि मृतका के साथ रेप किया गया है।

शाम को भी की थी छेड़छाड़

मृतका के देवर ने एफआईआर में बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार ने बुधवार शाम को भी उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी देने के लिए उसकी भाभी उसके पास आई थी। भाभी ने उसे बताया था कि सुरेंद्र कुमार ने उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। धमकाने पर मोबाइल उठाकर ले गया।

घटना की जानकारी होने पर उसने अपनी भाभी को उसके घर में ही सोने को कहा, लेकिन पशुओं की देखभाल की बात कहते हुए उसकी भाभी खुद के घर जाकर ही सो गई। इसके बाद रात के समय मौका देखकर सुरेंद्र कुमार उसकी भाभी के घर घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+