9 साल की बच्ची की मंत्री से गुहार-'मेरी मम्मी के साथ बहुत गलत हुआ, दोषियों को सजा दिलाओ'

Bharatpur News in hindi, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में 9 साल की एक बच्ची ने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। बच्ची की मांग है कि उसकी मां की हत्या कर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। इस पर मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेने और दो​षियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

9 year old girl requested to Minister for Justice in mother murder case

हुआ यह कि भरतपुर जिले के नदबई थाना इलाके के एचेरा 16 मई को महिला राजवती पत्नि मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीहर पक्ष ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे जलाकर मार देने का आरोप लगाया। वहीं इस मामले में मृतका की नौ वर्षीय बेटी भरतपुर में बीती रात राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री पर्यटन विश्वेन्द्र सिंह के पास जा पहुंची। बच्ची ने अपने मां की जलाकर हत्या किए जाने की बात कहते हुए मंत्री से न्याय की गुहार लगाई।

वहीं, मृतका के भाई थानसिंह का कहना है की वर्ष 2001 में बहन राजवती का विवाह ऐंचेरा गाँव निवासी मुकेश के साथ पूरे सम्मान के अनुसार दान-दहेज सामान देकर किया था, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद पति मुकेश, सास विरमा, देवर दिनेश व देवरानी रेखा उसे दहेज को लेकर अक्सर परेशान करते थे।

घटना को लेकर मृतका राजवती की बच्ची चश्मदीद गवाह है। उसकी आंखों के सामने मां की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसे तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाए जाने के बाद इस संबंध में पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+