सीकर में रेल हादसा : रेवाड़ी-फुलेरा मार्ग पर बेकाबू ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक से काफी दूर जा गिरा 1 डिब्बा

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार दोपहर को रेल हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेन के नौ डिब्बे पटरियों से नीचे उतर गए हैं। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। हादसा इतना जबदस्त था कि ट्रेन के डिब्बे पटरियों ने नीचे उतरकर ट्रैक से काफी दूर चले गए।

9 coaches derailed on Rewari Phulera track in Kanwat Sikar Rajasthan

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी-फुलेरा मार्ग पर दोपहर को मालगाड़ी गांव कांवट-भादवाड़ी से गुजरने के दौरान पुल नंबर 208 के आगे पुलिया नंबर 125 के पास यह डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। घटना कावट कस्बे के पास माधव का बास गांव के पास की है। देखते ही देखते एक-एक करके ट्रेन के नौ डिब्बे नीचे उतर गए। फिलहाल इस रेल हादसे से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं मिले हैं, मगर फुलेरा-रेवाड़ी रेल मार्ग बाधित हो गया है।

9 coaches derailed on Rewari Phulera track in Kanwat Sikar Rajasthan

बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के जयपुर जिले के फुलेरा के बीच का यह रेलखंड बेहद अहम है। शुक्रवार को हुए हादसे से अन्य कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, रेल के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद ट्रेन की मदद से उन्हें वापस पटरियों पर लाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है।

9 coaches derailed on Rewari Phulera track in Kanwat Sikar Rajasthan

रींगस से रेवाड़ी जा रही थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार दोपहर को ट्रेन रींगस से सामान लेकर रेवाड़ी के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों मिलते ही मौके पर राहत कार्यों के लिए टीम को भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+