अस्पताल में पोती की जांच करवाने गई दादी निकली कोरोना पॉजिटिव, चूरू का पहला मामला, 18 गांव सीज

चूरू। राजस्थान के शेखवाटी अंचल में झुंझुनूं और सीकर के बाद चूरू जिले में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। यहां पर एक बुजुर्ग महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चूरू में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला है। बुजुर्ग महिला के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद चूरू जिला प्रशासन ने उसके परिवार के सदस्यों को आइसोलेटेड किया है। वहीं, आस-पास के 18 गांव सीज कर दिए गए हैं और पूरे गांव में कर्फ्यू लगा दिया है।

60 old woman CoronaVirus Positive in Churu Rajasthan

बता दें कि पूरे राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। 28 मार्च तक कोविड-19 के 54 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अकेले भीलवाड़ा जिले में 24 मामले एक ही अस्पताल से हैं। जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सुजानगढ़ के गांव भांगीवाद की 60 वर्षीय महिला की पोती को सर्दी-जुकाम की शिकायत की थी। इस पर वह बेटे के स्वास्थ्य जांच के लिए 26 मार्च को जयपुर गई थी।

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चिकित्सकों ने पोती की सर्दी-जुकाम और दादी-पोती की कोरोना वायरस की भी जांच की गई। फिर दोनों को जयपुर से घर भेज दिया गया। 27 की शाम को रिपोर्ट आई, जिसमें पोती नेगेटिव व दादी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली। इसके बाद जयपुर एसएमएस अस्पताल की सूचना पर चूरू प्रशासन में हड़कंप मच गया। खुद चूरू ​जिला कलक्टर संदेश नायक भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला के गांव पहुंचे।

टीम ने महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार के चार सदस्यों को चूरू के भरतीया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सुजानगढ़ एएसपी सीताराम माहिच के अनुसार बुजुर्ग महिला के गांव में कर्फ्यू लगा दिया। आस-पास के 18 गांवों को सील दिया गया है। गांव में आने व जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। रास्तों पर पुलिस तैनात की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+