राजस्थान: बहन की मौत के 19 दिन बाद भाई ने भी छोड़ी दुनिया
सवाई माधोपुर। मंगलवार को बोरवेल में गिरा अमन जिंदगी और मौत का खेल हार गया। पनियाला गांव के एक ट्यूबवेल में गिरे पांच साल के बालक अमन को बचाने के सभी प्रयास विफल हो गए। बच्चे का पोस्टर्माटम करने वाले मेडिकल बोर्ड का कहना है की बच्चे की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। सांस रुकने से बच्चे की मौत लगभग 12 घंटे पहले ही हो चुकी है। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू के दौरान जिस बोरवेल में बच्चा गिरा था उस बोरवेल में दो बडे सांप भी निकले थे।

रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर सैकडों ग्रामीणों की भीड जमा रही और हर कोई बच्चे की कुशलता के लिए दुआ करता रहा है। लेकिन लोगों की दुआ काम नहीं आई। आपको बता दें कि 19 दिन पहले अमन की की बहन की मौत हो गई थी। परिवार अभी उस सदमे से उभरा भी नहीं था कि भगवान ने उस परिवार का इकलौता चिराग भी छीन लिया। 26 साल के अमन के पिता रामनरेश, जो खेती के साथ अभी कंपीटीशन की तैयारी भी कर रहा है उसे शाम को बेटे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली।
7 बजे के आसपास टनल से होते हुए एनडीआरएफ का जवान बच्चे तक पहुंचा और आनन फानन ने बच्चे को निकाल कर एंबुलेंस में पहुंचाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह की निगरानी में बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications