अजमेर-हरियाणा मेगा हाइवे पर लाड़नू में हादसा, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद 4 लोग जिंदा जले, VIDEO
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के लाड़नू के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। लाड़नू मेगा हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में दो ट्रकों में सवार चार लोगों की ज़िंदा जल जाने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लाड़नू थाना पुलिस ने मौक़े पर पहुंची और शवों को लाड़नू के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
Recommended Video

इस संबंध में डीडवाना क्षेत्र के एडिशनल एसपी संजय गुप्ता ने बताया की लाड़नू मेगा हाइवे अजमेर से हरियाणा को जोड़ता है। गेहूं से भरा एक ट्रक हरियाणा से ओर अजमेर की तरफ जा रहा था। दोनों ट्रक ज्यों ही लाड़नू के पास से गुज़र रहे थे। तब आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें आग लग गई। दोनों ट्रकों में सवार चार लोग उनमें जिंदा जल गए। इस हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसका नागौर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारों मृतकों में से दो हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे जबकि दो शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications