जयपुर के अस्पताल से चोरी हुए कोरोना वैक्सीन के 320 डोज, ब्लैक मार्केटिंग की आशंका
जयपुर, अप्रैल 14: देश में पहली बार कोरोन वैक्सीन की चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। राजस्थान के जयपुर से कोरोना की वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है। यह मामला सामने आने के बाद जयपुर के कावंटिया अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें कि राजस्थान में कोरोना की वैक्सीन की भारी कमी देखने को मिल रही है।
Recommended Video

जयपुर स्थित कावंटियां अस्पताल में 12 अप्रैल को- वैक्सीन की डोज आईं थी। उसी दिन शाम को जब अस्पताल के स्टाफ ने स्टॉक चेक किया तो पता चला कि 320 डोज कम हैं। करीब 32 शीशिया गायब थीं। घटना के बाद अस्पताल में हडकंप मच गया। दो दिन तक अस्पताल कमेटी ने मामले की जांच की और उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने कहा, अस्पताल से 320 डोज गायब हो गए हैं। हमने घटना की जांच की मांग की है और पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस ने जांच के दौरान अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की प्रड़ताल की। तो पता चला कि, जगह से ये वैक्सीन चोरी हुई वहां का सीसीटीवी कैमरा ही काम नहीं कर रहा था। ऐसे में शक है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से ये चोरी की वारदात की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं कोरोना की दूसरी लहर में राजस्थान में हर कोरोना मरीजो की संख्या में भारी इजाफ देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजस्थान में कुल 5528 नये कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आये हैं। इनमें सर्वाधिक जयपुर से है, राजधानी में एक दिन में 989 नये संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब उपचाराधीन या एक्टिव केस की संख्या 40690 पहुंच गई है। प्रदेश में मंगलवार को 28 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2979 पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications