क्रेन की मदद से बनाए गए 2700 किलो के 'रोट' का बालाजी को लगाया गया महाभोग, जानें कितनी लगी कीमत
800 लीटर दूध और घी, 22 क्विंटल आटे और मेवे से तैयार 2700 किलो की रोट का लगाया गया महाभोग
भगवान और भक्त के बीच अनोखा और सच्चा रिश्ता है। हर सुख और दुख में इंसान का सच्चे साथी भगवान ही होते हैं। अपने भगवान को खुश करने के लिए उनके भक्त तरह-तरह के जतन करते हैं।
भगवान का श्रृंगार हो या उनका भोग इसका उनके भक्तों का खास ख्याल रहता है। राजस्थान के सीकर में बजरंगबली को खुश करने के लिए उनके भक्तों वो काम किया है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है।

महाभोग में चढ़ाया गया 2700 किलो का रोट
दरअसल, सीकर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में उनके भक्तों ने 2700 किलो के रोटे का महाभोग लगाया है। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का अब तक सबसे बड़ा रोटा है। आइए जानते हैं आखिर इस रोटे की खासियत क्या हैं और भक्तों की क्या मन्नत है।

दुनिया का सबसे बड़ा रोट
राजस्थान के शेखावटी के इतिहास में पहली बार सीकर के देवी पुरा सिद्ध पीठ बालाजी को 2700 किलो के रोटे का महाभोग लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का सबसे बड़ा रोट है।

400 लीटर दूध और घी से तैयार किया गया है ये रोटा
बजरंबली को महाभोग लगाने के लिए तैयार किया गया ये रोटा 2700 किलो का है। इसे तैयार करने में 11 क्विंटल गेंहू का आटा और 11 किलो मेवे के अलावा 400 किले घी और 400 किलो दूध का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सवा सौ किलो सूजी भी डाली गई है।
20 रसोइंयों ने मिलकर बनाया है
इसे तैयार करने के लिए स्पेशल भट्टी और चकला बेलन बनवाया गया था। इसे 20 रसोइयों ने मिलकर बनाया है। इसे बनाने के लिए फलौदी और सूरत से रसोइयां बुलवाए गए थे।
गोलाई 11 फीट और मोटाई दो फीट है
महाभोग के लिए बनाया गया ये रोटा जोधपुर के संत श्री रामदस जी महाराज पूनासर बापजी के सानिध्य में बनवाया गया है। गोलाई 11 फीट और मोटाई दो फीट है।
बनाने में ली गई क्रेन की मदद, लगा 20 घंटे का समय
बालाजी मंदिर ट्रस्ट के महंत ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाभोग को बनाने के लिए दो महीने से तैयारी चल रही थी। इसे तैयार करने में पूरा 20 घंटे का समय लगा है।
12 लाख रुपय का खर्च आया
हनुमान भगवान को महाभोग लगाने के लिए तैयार करने में 12 लाख रुपये का खर्च आया है। इसे 25 हजार श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
जानें क्या है लोगों की मनौती
बजरंगली के भक्तों ने ये रोट का महाभोग देश और विश्व शांति और खुशहाली के लिए चढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications