मंदिर में चाय पीते ही छूट गई कंपकंपी, महंत समेत 11 श्रृद्धालुओं को ले जाना पड़ा अस्पताल

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के प्रतापपुरा ग्राम के पास कदमा महादेव मंदिर में चाय पीने के कारण महंत सहित 11 व्‍यक्तियों की हालत खराब हो गई। जिसके कारण उन्‍हें पहले शाहपुरा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्‍हें भीलवाड़ा के महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय रैफर कर दिया।

11 People hospitalised after drink tea at Kadma Mahadev Temple Bhilwara

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को 10 श्रृद्धालु प्रतापपुरा ग्राम स्थित कदमा महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान महंत सहित सभी श्रृद्धालुओं ने चाय पी। चाय पीने के कुछ देर बाद सभी के कंपकंपी छूटने लगी। जी घबराने लगा और देखते ही देखते सभी 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

मंदिर परिसर में मौजूद अन्‍य लोगों ने उन्‍हें शाहपुरा अस्‍पताल में पहुंचाया। जहां सूचना पर डीएसपी भरत सिंह और थाना प्रभारी भजनलाल भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में उपचारधीन लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रैफर कर दिया।

भीलवाड़ा महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय के पीएमओ डॉ. अरूण गौड ने बताया कि शाहपुरा अस्पताल से रैफर होकर 11 लोगों के एक साथ यहां पर पहुंचने की सूचना मिलने पर पूरी टीम को अलर्ट कर दिया गया था। उनके लिए 8 चिकित्सकों को लगाया गया था। एक श्रृद्धालु की तबीयत ​अधिक खराब होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि श्रृद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के पीछे वजह चाय है या कुछ और, लेकिन श्रृद्धालुओं का कहना है​ कि चाय पीने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी। तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता मेडिकल जांच के बाद ही चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+