महिला बनाती थी जबरदस्ती शारीरिक संबंध, परेशान होकर युवक ने कर दी हत्या
Woman forced to have physical relationship, upset young man committed murder
रायपुर,16 फरवरी। महिला और पुरुष के रिश्ते में जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए ,नहीं तो रिश्ते का अंत मौत भी हो सकती है। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में घटी,जिसमे एक शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला की तरफ से बार-बार शारीरिक संबंध बनाये जाने के दबाव से त्रस्त आ चुका था और इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र धीवर नाम के युवक ने रायपुर के मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी मां भगवंतीन धीवर को 08 फरवरी की शाम को आरंग जाने के लिये छोड़ा था, लेकिन उसके आरंग नहीं पहुंची। इसी दौरान अगले दिन शैलेन्द्र धीवर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुटेरी जंगल प्लांट में उसकी मां भगवंतीन धीवर का शव पड़ा हुआ है। मृत महिला के गले में लाल रंग का स्कार्फ कपड़ा कसा हुआ है। मंदिर हसौद पुलिस की तरफ से मृतिका के शव का पी.एम. कराया गया और गला दबाकर हत्या करने के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
यह भी पढ़ें वेलेंटाइन डे में प्रेमी नहीं आया मिलने, लड़की ने दे दी जान
पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। घटना स्थल के निरीक्षण,आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए,लेकिन पुलिस को सफलता मुखबिर से मिले क्लू से मिली। पुलिस को मुखबिर ने बताया कि उसने मृतिका को अंतिम बार आरंग बैहार निवासी संतू राम दीवान के साथ देखा गया था ।पहले तो संतूराम ने पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया,लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मृतिका भगवंतीन धीवर की हत्या करने का अपराध कुबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बोली तुम्हें सिर्फ चार महीने से जानती हूं
पूछताछ में आरोपी संतू धीवर ने बताया कि भगवंतीन धीवर उसे फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लेकमेल कर रही थी और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी, इसी बात से परेशान होकर उसने स्कार्फ से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। फ़िलहाल में मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसायकल जप्त कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications