रायपुर: लिंग परिवर्तन के ऑपरेशन के दौरान ट्रांसजेंडर की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करा रही एक ट्रांसजेंडर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही कर आरोप लगाया है। मृतका की मां का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत यह ऑपरेशन हुआ था, लेकिन अस्पताल में उनसे दवा और अन्य शुल्क के रूप में पैसे भी लिए गए।

transgender died during gender change operation in raipur

डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान

मामला सरकारी सुपर स्पेशिलिटी डीकेएस अस्पताल का है। बिलासपुर की रहने वाली ट्रांसजेंडर माया नारायण का लिंग परिवर्तन के लिए ऑपरेशन किया गया था। रूटीन चेकअप के लिए परिजन उसे अस्पताल लाए थे। 6 अक्टूबर को उसका एक और ऑपरेशन होना था, जिसमें यूरिन नली को निकाल कर उसे सिस्टमेटिक करना था। आरोप है कि डॉक्टरों ने लगातार लापरवाही बरती, जिस वजह से माया के इंफेक्शन हो गया। यूरिन पास नहीं होने से वह बेतहाशा दर्द से तड़पती रही, लेकिन डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया।

आयुष्मान योजना के तहत हुआ ऑपरेशन, लेकिन अस्पताल ने वसूले पैसे

मृतका की मां ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत यह ऑपरेशन हुआ था, लेकिन डीकेएस अस्पताल में उनसे दवा और अन्य शुल्क के रूप में पैसे भी लिए गए। बता दें कि राज्य में परिवार एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्रांस जेंडरों के लिंग चयन और ऑपरेशन की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की यह लापरवाही सामने आने के बाद अब सरकार की इस योजना पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+