गूंगा बहरा था युवक, सुन नहीं सका हार्न, लड़की ने रेता गला

रविवार को नाबालिग लड़की ने सड़क में किनारा नहीं मिलने पर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है । फिलहाल आजाद चौक थाने में लड़की को बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है

रायपुर, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कंकाली पारा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को नाबालिग लड़की ने सड़क में किनारा नहीं मिलने पर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है । फिलहाल आजाद चौक थाने में लड़की को बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा लड़की के परिवार वालों को पुलिस ने थाने में बुलाया गया है।

GH

मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने जिस युवक की हत्या की, उसका नाम सुदामा था। रविवार दोपहर के समय लड़की अपनी मां के साथ स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रही थी। बताया जा रहा है कि जिस रास्ते से लड़की जा रही थी,उसी साइकिल पर सुदामा भी जा रहा था। रास्ता थोड़ा तंग था, लड़की ने हॉर्न बजाकर युवक को रास्ते से हटने का इशारा किया,तो सुदामा ने किनारा नहीं किया । इस बीच लड़की की स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया ।

संतुलन बिगड़ने के बाद लड़की की स्कूटी में बैठी उसकी मां नीचे गिर गई। लड़की को क्रोध आया और उसने सुदामा को लपककर अपने पास रखे चाकू से उसका गला रेत दिया,जिससे युवक की वहीं मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक सुदामा सुन और बोल नहीं सकता था, इसलिए वह लड़की की स्कूटी का हॉर्न को सुन नहीं पा रहा था ।

यह घटना घटना सारथी चौक के निकट हुई है। सुदामा और लड़की एक ही क्षेत्र में रहते थे। वारदात के बाद युवती शहर से बाहर फरार होने के प्रयास में थी। इस बीच नागरिकों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने वारदात ही समय में लड़की का पता लगाकर जीई रोड के हाईवे पर धरपकड़ की ।बहरहाल हुई छानबीन के बाद जानकारी मिली है कि लड़की इससे पूर्व भी कुसग वारदातों के में शामिल रही है। अपराधी प्रवृत्ति की लड़की अपने साथ चाकू लेकर चलती थी। पुलिस का कहना है कि युवती नाबालिग है।

यह भी पढ़ें 14 साल की लड़की के पेट मे हैं बच्चा,छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति,जानिए मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+