Bharat Jodo Yatra के दौरान छत्तीसगढ़ की 7 नदियों का पानी और मिट्टी से रोपे जायेंगे पौधे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत राज्य के कई नेता इस यात्रा में लगातार शामिल हो रहे हैं। आगामी 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटक्का से इंदौर तक जारी रहने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के यात्र
Bharat Jodo Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है,लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत राज्य के कई नेता इस यात्रा में लगातार शामिल हो रहे हैं। आगामी 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटक्का से इंदौर तक जारी रहने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के यात्रियों का जत्था भी शामिल होगा,जिसमे 324 कांग्रेसी शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस यात्रा में कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ की 7 नदियों अरपा, पैरी, सोंढूर, हसदेव, शिवनाथ, इंद्रावती और महानदी का जल और कलश में मिट्टी लेकर शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को फिर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार: ’मोर मयारू गुरूजी’ कार्यक्रम को मिला स्कोच अवार्ड












Click it and Unblock the Notifications