Raipur: साइंस कॉलेज में बन रही चौपाटी का विरोध,पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा का हल्लाबोल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मोर्चा खोल दिया है।
छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 में जुटी भारतीय जनता पार्टी आहिस्ता-आहिस्ता अपने तेवर दिखाने लगी है। बुधवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया।

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मूणत ने कहा कि राजकुमार कॉलेज से लेकर टाटीबंध चौक तक 240 फ़ीट टियर रोड है। इस रोड के ऊपर कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि अगर प्रशासन को शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान समझ नहीं आ रहा है,तो हमसे आकर मिल लें। उन्होंने कहा कि साईंस कॉलेज में राज्योत्सव समेत कई बड़े कार्यक्रम होते हैं। इस क्षेत्र में एनआईआईटी , दीनदयाल ऑडिटोरियम, हॉकी स्टेडियम ,रविशंकर विश्वविद्यालय, आयुर्वेदिक कॉलेज ,नालंदा परिसर है,लेकिन इस एजुकेशन हब में प्रशासन चौपाटी बनाना चाहता है।मूणत ने कहा कि एक जनवरी तक भाजपा इंतज़ार करेगी,उसके बाद जब तक चौपाटी बंद नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाऊंगा।
मूणत ने आरोप लगाया कि रायपुर नगर निगम प्रशासन सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे भी चौपाटी बनाना चाहता है। झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओ की मूर्ति तक नहीं लगा सके हैं। कांग्रेस नेता मूर्ति नहीं लगा सकते, बस अपनी वाहवाही लूटने के लिए मुफ्त में आंसू बहाते हैं। मुणत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नियम कायदे बताने वाले नगर निगम कमिश्नर और पूरी कांग्रेस पार्टी आ जाएं, सबका उत्तर देने के लिए तैयार हूं।
भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि तेलीबांधा तालाब का सौंदर्यीकरण करने से पहले वहां रहने वाले 1700 परिवार को हाऊसिंग बोर्ड से मकान लेकर शिफ्ट किया। लेकिन उस सुंदर तालाब का महापौर एज़ाज़ ढेबर ने व्यावसायिककरण कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मै जो भी आरोप लगता हूं डंके की चोट पर लगता हूं,जिसका उत्तर सीएम भी नहीं दे नहीं पाते हैं ।
यह भी पढ़ें पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में BJYM ने किया बिजली दफ्तर का घेराव












Click it and Unblock the Notifications