रायपुरः नाबालिग साली को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा जीजा, पुलिस ने पकड़ा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साली के साथ रेप करने के मामले में आरोपित जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित युवक के दो बच्चे भी हैं। कुछ महीनों से युवक अपनी साली के प्यार में फंसा हुआ था। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की युवक अपनी साली के साथ भाग सकता है तो टाटीबंध के पास से घेरकर पकड़ लिया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया।

बीते 9 जून को एक महिला आजाद चौक थाने पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि उसका फोन भी नहीं लग रहा है और उसकी सहेलियों को भी कुछ पता नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। महिला ने बताया कि उन्हें उनकी बड़ी बेटी के शौहर शेख सईद पर शक है। उन्होंने पुलिस से कहा कि प्यार-मुहब्बत की बातें कहकर सईद ही छोटी बेटी को अपने साथ ले गया होगा।
इसके बाद 16 साल की नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने बच्ची की तस्वीर अपने खबरियों को भेजी। सिविल ड्रेस में कुछ पुलिस वालों ने सईद के ईदगाह भाठा इलाके के मकान के आस-पास नजर रखनी शुरू की। लगभग एक महीने बाद अब जब जांच टीम को सईद के टाटीबंध इलाके में होने का पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। लड़की भी उसी के साथ थी। लड़की ने बताया कि दूसरी शादी रचाने की बात कहकर आरोपी ने उसके साथ शरीरिक संबंध भी बनाए।












Click it and Unblock the Notifications