नर्सिंग छात्रा और उसकी बहन से मिलने कमरे पर आए दो युवक, जाते-जाते कर गए दोनों का कत्ल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह नर्सिंग छात्रा और उसकी बहन की हत्या कर दी गई। दोनों हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। दो युवकों पर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। उन्होंने चाकू और तवे से वार करके उनकी जान ले ली।

Nursing Girl Student and her murder in Raipur Chhattisgarh

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के टिकरापार इलाके के गोदावरी नगर स्थित तीन मंजिला मकान में कई छात्राएं अलग-अलग कमरों में रहती हैं। इसी कमरे में रायगढ़ निवासी मनीषा सिधार भी रहकर पढ़ाई करती थी। वह रावतपुरा कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। साेमवार को उससे मिलने के लिए उसकी सगी बहन मंजूलता भी पहुंची थी। वहीं, मंगलवार सुबह दो युवक लड़कियाें से मिलने के लिए कमरे में आए थे। वो युवक कौन थे और यहां क्यों ​आए थे। इसका अभी पता नहीं चल पाया।

इसके बाद सुबह करीब 11.30 बजे चीखने की आवाजें सुनकर वहां रहने वाली अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची तो दो युवक दरवाजा खोलकर भागते हुए दिखाई दिए। ऐसे में आशंका है कि उन्होंने ने ही दोनों बहनों की हत्या की है। फिर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवतियों को लेकर मेकाहारा पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकान के कमरे में खाना लगी प्लेट मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी ने साथ में खाना खाने बैठे होंगे। वहां पर कुछ विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+