National Herald Case: सीएम भूपेश की दो टूक, केंद्रीय एजेंसियों का सम्मान ,लेकिन जो हो रहा है वह तानाशाहीपूर्ण
केंन्द्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और अपने शीर्ष नेताओं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता बेहद आक्रोशि
रायपुर,04 अगस्त। केंन्द्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और अपने शीर्ष नेताओं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता बेहद आक्रोशित हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी ईडी की कार्रवाई को केंद्र सरकार का तानशाही रवैया करार दिया है।

Chhattisgarh | A dictatorial attitude has been adopted. We respect all the central agencies, but the way they are acting is unfortunate. It is being used to crush, suppress the opposition, it is not good for democracy: CM Bhupesh Baghel on raids by the Enforcement Directorate pic.twitter.com/zGg7Mt0F69
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 4, 2022
भाजपा के तिरंगा अभियान पर किया कटाक्ष
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के तिरंगा अभियान पर उसे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तिरंगा को लेकर राजनीति करने में वह लोग जुट गए हैं, जिन्होंने 52 साल तक अपने कार्यालय में झंडा नहीं फहराया था। वहीं सरगुजा अंचल में लगातार भूकंप के झटके आना सही नहीं है। यह तकनीकी मामला इस पर कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन एसईसीएल की जो खदाने खुली पड़ी है, वहां फीलिंग नहीं की जा रही, इस मामले को मैं उठाते रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications