देश के इतिहास में मोदी होंगे सर्वश्रेष्ठ पीएम: रमन सिंह

रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के भीतर कोई लड़ाई नहीं है और मोदी प्रधानमंत्री पद के हमारे उम्मीदवार हैं। सभी जनमत सर्वेक्षणों में इस बात की पुष्टि हो रही है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाते हुए राजग असानी से अपने दम पर सरकार बनाएगा।
जहां वो मोदी की तारिफ करते रहे हो वही उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल बीजेपी ही इस बुराई से लड़ सकती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई सब को पता है, इसलिए लोग कांग्रेस के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अब भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं और केवल बीजेपी इस बुराई के लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी लोकप्रियता का फायदा पार्टी को होगा और अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications