कोरोना की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तैयार किया गया ऑक्सीजन बेड का विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर
कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मात्र 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन बेड का विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।
रायपुर, 15 अप्रैल। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मात्र 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन बेड का विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। अभी 725 ऑक्सीजन बेड जिले में शासकीय संस्थाओं में है इसके साथ ही 36 वेंटिलेटर की सुविधा भी शासकीय अस्पतालों में है। वहीं चंदूलाल कोविड अस्पताल में 25 बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है, जिसमें वेंटिलेटर बेड की भी सुविधा मिलेगी। वहीं संभावित कोरोना मरीजों के लिए 236 आइसोलेशन बेड भी बनाए गए हैं। कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए 100 कंसंट्रेटर भी खरीदे गए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को रीफिल करने की जरूरत नहीं होती ये वातावरण से सीधे ऑक्सीजन लेते हैं।

वहीं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। लगभग 50 से 100 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा कोरोना केयर संस्थानों को चलाने के लिए आम नागरिकों की सहभागिता को भी बढ़ाया जा रहा है। कोरोना के दौर में संक्रमितों की सहयता के लिए कई लोग व सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ में भारत बंद का जानिए हाल, सड़कों पर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता
अग्रसेन समाज और जैन समाज द्वारा 18 नॉर्मल बेड और 15 बेड वाले केंद्रों की शुरूआत की गई है। मालूम हो कि जिला अस्पताल में अभी 160 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं इनमें 100 बेड कोविड केयर के लिए तथा 60 बेड सस्पेक्टेड कोविड मरीजों के लिए रखे गए हैं। चंदूलाल हॉस्पिटल में 237 ऑक्सीजन बेड हैं शंकराचार्य अस्पताल में 76 ऑक्सीजन बेड हैं। सीएचसी झीठ में 20 ऑक्सीजन बेड हैं इसके अलावा आइसोलेशन बेड की सुविधा भी दी गई है इनमें प्रत्येक विकासखंड में 20 ऑक्सीजन बेड की सुविधा सस्पेक्टेड मरीजों के लिए दी गई है। यह सुविधा कुम्हारी में भी आरंभ की गई है।
चंदूलाल अस्पताल में बन रहा 25 बेड का आईसीयू
गंभीर रूप से संक्रिमत मरीजों की देखभाल के लिए चंदूलाल अस्पताल में 25 बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है, इसमें वेंटिलेटर की सुविधा भी होगी।
खरीदे गए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे गए हैं, जिन्हें दोबारा भरने की जरूरत नहीं होती है।
कोविड सेंटर में की गई चिकित्सक, नर्स व वॉर्ड ब्वॉय की नियुक्ति
संक्रमित कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए कोरोना सेंटर में 5 डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और 60 वार्ड ब्वॉय कि नियुक्ति की गई है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित सात पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लिया जा रहा है। चयनित होने वाले लोगों को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में नियुक्त कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications