India vs NewZealand: दस गुना अधिक दाम में बेच रहे थे मैच का टिकट, रायपुर में 9 एजेंटों को पुलिस ने पकड़ा
छत्तीसगढ़ में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। ब्लैक मार्केटिंग करने वाले 9 एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नया रायपुर स्थित स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। लेकिन इस मैच के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। टिकट दलालों ने मैच के टिकटों की कीमत सामान्य से 5 से 10 गुना अधिक पर रखी गई हैं। सबसे बड़ी बात यह रही की ये ब्लैक मार्केटिंग खुलेआम की जा रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस हरकत में आई। अलग-अलग इलाकों में छापेमार कार्रवाई कर 9 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया ।

क्रिकेट संघ कार्यालय के बाहर से हो रही थी बिक्री
चौकाने वाली बात यह है की टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग स्टेट क्रिकेट संघ के कार्यालय के बाहर ही किया जा रहा है। CGCS स्टेडियम के समाने कुछ युवक टिकट के लिए लोगों से कॉन्टेक्ट करते नजर आए। ये दलाल ने 500 की टिकट को 3 से 4 हजार और एक हजार की टिकट को 5 से 20 हजार रुपये तक में बेच रहें है। ये युवक रेट मिलने पर तुरन्त टिकट उपलब्ध करा रहे हैं।

9 टिकट दलालों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने कटोरा तालाब, पचपेड़ी नाका, टिकरापारा क्षेत्र से टिकट दलालों को पकड़ा है। कटोरा तालाब के पास ग्राहकों का इंतजार करते कुरूद निवासी राहुल वारयानी एवं आकाश वारयानी के पास से 25 नग टिकट तथा पचपेढ़ी नाका से रायपुर निवासी तन्मय जैन एवं अमनदीप सिंह को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जब्त किया गया है। इसके अलावा गंज थाना क्षेत्र से 5 लोगों को टिकट बेचते पकड़ा गया है। उनके पास से 22 टिकट जब्त की गई। कुल 9 बदमाशों के पास से 66 टिकट मिलने की बात पुलिस ने कही है। इस कार्रवाई में रोहित कुमार,अब्दुल सलाम,आदित्य श्रीवास्तव,अशोक दुबे,अभिषेक सिंह नाम के युवक पकड़े गए हैं।ये सभी कारोबारी घरानों से ताल्लुक रखने वाले युवक हैं। चारों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कुछ ही घण्टों में बिक गई सभी टिकटें
छत्तीसगढ़ में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच को देखने के लिए 18 जनवरी को शाम 4 बजे से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की गई हैं। मगर कुछ ही घण्टों में पूरे स्टेडियम की सीटों की टिकटें बिक गए। तो वहीं कुछ लोग क्रिकेट की ऑफलाइन खरीदी के लिए चक्कर लगाते रहे। लेकिन टिकटों के स्टूटेंड कोटे को छोड़कर ऑफलाइन बिक्री की व्यवस्था नहीं की गई थी। प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी यह बात नहीं बता पा रहे कि कितनी टिकटें ऑनलाइन बेची गई। स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबीन साह ने बताया कि कुछ वीडियो के आधार पर टिकटों की अवैध बिक्री की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।

इन दरों पर बेची गई टिकट
दरअसल छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने टिकट रेट निर्धारित किए थे। इसके अनुसार स्टूटेंड कोटे में 1500 टिकट आरक्षित था। स्टूटेंड को आईडी कार्ड दिखाने पर सबसे कम किमत 300 रुपये में दिया जाना था। इसके बाद बिना सीट नंबर के टिकट 500 रुपये में शुरू होगी. 1000, 1250 और 1500 रुपये के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की गई। इसके अलावा सिल्वर टिकट 5 हजार रुपये, गोल्ड 6 हजार और 7500 रुपये में बेची गई। लेकिन अगले ही दिन से क्रिकेट प्रेमी मैच के टिकट के लिए परेशान होने लगे।
यह भी पढ़ें,, IND vs NZ: रायपुर में भारतीय गेंदबाजों का दिखा भौकाल, न्यूजीलैंड को 108 रन पर कर दिया ढेर












Click it and Unblock the Notifications