फ़्रांस की Sarbonne University ने किया भूपेश बघेल का सम्मान, नवाचार के लिए प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि
Sarbonne University Bhupesh Baghel: हाल ही में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की थी।

Bhupesh Baghel PHD: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फ्रांस की सारबोन यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। छत्तीसगढ़ सरकार के विकासकार्यों की विश्वविद्यालय ने तारीफ करते हुए प्रदेश में नवाचार के लिए मुख्यमंत्री को सम्मानित किया है। राजधानी रायपुर के निजी होटल में अरबिंदो योग एंड नॉलेज फाउंडेशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को यह सम्मान दिया गया है। यहां इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पूर्व ही हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा था,तब पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, दोनों बेटियां, बहू और पोते कार्यक्रम में मौजूद थे। सीएम भूपेश बघेल ने मानद उपाधि मिलने के बाद आभार जताते हुए कहा, आज मेरा सम्मान हुआ है। मेरा परिवार भी साथ है और सबसे अच्छी बात है कि मेरा पोता भी साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,मेरे पास एक किताब विनोबा जी की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि भारत में महात्मा गांधी, रामकृष्ण परमहंस, रविन्द्र नाथ जैसी विभूति रही हैं। बिना शास्त्र लड़ाई की कल्पना को महात्मा गांधी ने साकार किया है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल पहुंचे हंचलपुर गौठान, महिलाओं ने भेंट किया गुलाब












Click it and Unblock the Notifications