Karnataka CM चुनने में देरी, भाजपा के व्यंगों पर CM भूपेश का जवाब "पर उपदेश कुशल बहुतेरे"
CM Bhupesh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

Bhupesh Baghel Karnatak: कर्नाटक में मुख्यमंत्री चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है। इधर भाजपा नेताओं की तरफ से किये जा रहे कटाक्ष पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में तीन बार सीएम बदले , यूपी में मनोज सिन्हा ) को कश्मीर का एलजी बनाकर भेज दिया गया,फिर मुख्यमंत्री तय करने में 8 दिन लगे। उन्होंने सवाल उठाया कि कितनी बार गुजरात का सीएम बदला गया? पर उपदेश कुशल बहुतेरे
सीएम भूपेश बघेल से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आये थे, योगी को 8 दिन बाद 19 मार्च को सीएम नियुक्त किया था। 2021 असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 मई को आये थे, हिमंत बिस्वा सरमा 7 दिन बाद 10 मई को सीएम बनाया गया था।
वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को चुनने में देरी को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि सर्कस देखना है? कांग्रेस को कर्नाटक में अपना मुख्यमंत्री चुनते हुए देखें।"
यह भी पढ़ें कबीर विश्व शांति मिशन ने जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार












Click it and Unblock the Notifications