छत्तसीगढ़ः प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, भाजपा के दो नेता संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ये महामारी दिन-प्रतिदिन भयंकर रूप धारण कर रहा है। अब तो आम लोगों के साथ-साथ नेता भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। भाजपा के दो नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक शिवरतन ने संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में खुद को भर्ती करवा लिया है।

coronavirus update covid 19 patient crossed 15 thousand

भाजपा विधायक शिवरतन ने ट्विट कर जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त की रात से बुखार आने की वजह से मैंने अपनी कोरोना जांच करवाई, जो पॉजिटिव आई है। मैं रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में एडमिट हो गया हूं। हाल ही में जो व्यक्ति मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि कृप्या अपनी कोरोना जांच करवा ले और क्वारंटाइन हो जाए।

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने भी लोगों से अपील की है कि हाल ही में जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि अपनी कोरोना जांच करवा लें और रिपोर्ट आने तक स्वयं को क्वारटाइन करें। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल नए 576 मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15621 हो गई है।

इनमें से 10235 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 5244 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 142 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+