महंगाई को लेकर CM बघेल का तंज, ऐसा सिस्टम बनाया है कि जेब का पैसा मोदी सरकार के पास जा रहा है

कांग्रेस के राजभवन घेराव कार्य्रकम में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं,इसी ईंधन से ट्रक भी चलता है और किसान का ट्रैक्टर चलता है।

रायपुर, 05 अगस्त। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने शुक्रवार को पूरे देश में विरोध जताया। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव का किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते साधा।

Recommended Video

      महंगाई को लेकर CM बघेल का तंज, ऐसा सिस्टम बनाया है कि जेब का पैसा मोदी सरकार के पास जा रहा है
      bhpesh baghel

      अंबेडकर चौक पर जुटे कांग्रेस नेता

      शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों, रिकार्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में पार्टी के नेताओं ने रायपुर के अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इसके बाद सभी नेताओं ने गिरफ्तारी देने राजभवन तक मार्च किया। कांग्रेस ने एक ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से महंगाई की रोकथाम, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को हटाने समेत अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की है ।

      सीएम भूपेश मोदी सरकार पर किया हमला

      कांग्रेस के राजभवन घेराव कार्य्रकम में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं,इसी ईंधन से ट्रक भी चलता है और किसान का ट्रैक्टर चलता है। ईधन महंगा होने से खेती किसानी के काम भी महंगे हो गए हैं, पेट्रोल के भाव बढ़ने से आम आदमी का घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि देश में महंगाई बढ़ने से व्यापारी, गृहणी, किसान परेशान हैं। मोदी सरकार ने ऐसा सिस्टम बनाया है कि जनता के जेब से पैसा मोदी सरकार के पास जा रहा है।

      यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता मोहन मरकाम भेजेंगे मोहन भागवत को तिरंगा, कांग्रेस की तरफ से मुख्यालय में तिरंगा फहराने की मांग

      अग्निपथ योजना पर कसा तंज

      सीएम भूपेश बघेल ने अग्निपथ स्कीम का ज़िक्र करते हुए कहा कि नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रही है।केंद्र की अग्निपथ स्कीम से युवा 4 साल मे सेना से रिटायर हो जायेंगे। इस योजना से युवाओ की 17 साल की उम्र में भर्ती होगी ,तो 21 साल में रिटायर हो जाने से, 22 साल की उम्र में भूतपूर्व सैनिक का टैग लग जाएगा। सीएम भूपेश ने कहा कि भूतपूर्व लोग नाती पोते की शादी करवाते हैं। मोदी ने व्यवस्था ऐसी कर दी है कि भूतपूर्व होने के बाद युवाओं की शादी होगी और शादी के कार्ड में दूल्हे के नाम के साथ भूतपूर्व सैनिक लिखा होगा।

      सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ाकर 28 लाख करोड़ रुपए वसूल किये हैं। केंद्र सरकार उद्योगपतियों का लाखों करोड़ रुपए कर्ज माफ़ कर रही है। उन्होंने सरकारी सम्पत्तियों के निजीकरण पर विरोध जताते हुए कहा कि देश में एयरपोर्ट हैं सब बिक रहे हैं,इन्हे कौन खरीद रहा बताने की आवश्यकता नहीं है।

      यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई:रायपुर समेत कई शहरों में छापा, सर्राफा कारोबारी आये जद में

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+